Dec 12, 2024
वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिनका संबंध हमारी लाइफ से होता है। इसमें सूर्यास्त के बाद कई चीजों को करने की मनाही है।
Source: pexels
सूर्यास्त के बाद यहां बताए गए काम करने से जिंदगी में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं:
मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद नाखून नहीं काटने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है।
सूर्यास्त के बाद अधिक भोजन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद पैसे उधार देने या लेने से बचना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद झाड़ू या पोछा लगाने से धन और समृद्धि दूर हो सकती है।
इसके साथ ही ये भी मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद सीटी नहीं बजाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां आकर्षित होती हैं।
खाने की थाली में बाल निकलना किन बातों का देता है संकेत