Feb 08, 2024

शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं खरीदें ये चीजें, शनि देव हो सकते हैं रुष्ट

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय प्रदाता और कर्मफल दाता कहा जाता है। मतलब शनि देव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं।

Source: freepik

साथ ही शनिवार का दिन शनि देव समर्पित होता है। इसलिए शनिवार के दिन शनि देव की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है।

लेकिन क्या आपको पता है शनिवार के दिन कुछ चीजें खरीदने की मनाही होती है। वहीं अगर आप इन चीजों को खरीदते हैं तो शनि देव रुष्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

लोहे की कोई वस्तु

शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन लोहे की कोई वस्तु खरीदने की मनाही होती है। क्योंकि ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं और दैनिक जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

सरसों का तेल

ज्योतिष अनुसार शनिवार के दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि शनिवार के दिन तेल का दान करना शुभ माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक शनिवार के दिन सरसों का तेल या किसी प्रकार का तेल खरीदना रोगकारक होता है।

कैंची

शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन कैंची नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि कैंची खरीद कर घर पर लाने से रिश्तों में तनाव बढ़ता है। साथ ही शनि देव रुष्ट होते हैं।

लकड़ी का आयटम

शास्त्रों की मानें तो शनिवार के दिन लकड़ी खरीदना बहुत ही अशुभ है। इसलिए इस दिन लकड़ी खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं।

झाड़ू

शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना उपयुक्त नहीं माना गया है। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।

नमक

शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि नमक घर लाने से दरिद्रता आती है। साथ ही कर्ज बढ़ता है।

Source: freepik

इन 5 जगहों पर एक दिन भी न रुके, आ सकती हैं बड़ी मुश्किलें