हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक व्यक्ति के हाथ में कई ऐसे अशुभ योग होते हैं। जिनके बनने से व्यक्ति को जीवनभर संघर्ष करना पड़ता है।
यहां हम ऐसे ही योग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम में केमद्रुम योग है, हस्तरेखा शास्त्र में इस योग को बेहद अशुभ माना जाता है।
जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है, वह व्यक्ति हमेखा पैसों को लेकर परेशान होता है। वहीं वह निर्धन की तरह जीवनयापन करता है। आइए जानते हैं कैसे बनता है केमद्रुम योग और इसका जीवन में प्रभाव…
यदि हथेली में शुक्र पर्वत और सूर्य पर्वत अविकसित हों और सूर्य रेखा टूटी हुई हो तो उस व्यक्ति की हथेली में केमद्रुम योग बनता है।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार केमद्रुम योग जिस व्यक्ति की हथेली में होता है ऐसे व्यक्ति को हमेशा संघर्षों का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति को किस्मत साथ नहीं मिलता है।
वहीं व्यक्ति को जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति नहीं होती है। साथ ही व्यक्ति की सेहत खराब रहती है। वहीं व्यक्ति को कई बार करियर और कारोबार को बदलना पड़ता है।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में केमद्रुम योग होता है। उस व्यक्ति को मृत्यु, डर, दु:ख, अपयश, रोग, गरीबी, आलस और कर्ज झेलना पड़ता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति पर कई बार झूठे आरोप भी लगते हैं।
केमद्रुम योग जिस व्यक्ति के हाथ में होता है उस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब रहती है।
उसे कोई लाइलाज बीमारी हो जाती है और धन बीमारी पर खर्च होता है। साथ ही समाज में उसको मान- सम्मान नहीं मिलता है।