Apr 17, 2024
हिंदू धर्म में कमल के फूल का विशेष महत्व होता है। कई धार्मिक अनुष्ठानों में पूजा-पाठ के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। कमल के फूल कई प्रकार के होते हैं लेकिन सबसे ज्यादा शुभ ब्रह्म कमल को माना जाता है।
Source: Amazon
ब्रह्म कमल का पौधा घर में लगाना बेहद ही शुभ बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में ये पौधा होता है वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
मान्यताओं के अनुसार इस फूल में मां लक्ष्मी का वास होता है जिससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घर के सभी सदस्यों की उन्नति होती है।
ये भी मान्यता है कि ब्रह्म कमल के फूल की पंखुड़ियों से अमृत की बूंदें टपकती हैं। ऐसे में जिस घर में ये पौधा रहता है वहां के वातावरण में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति भगवान शिव को ये फूल अर्पित करता है उसपर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है।
वहीं, ये भी मान्यता है कि जो भी ब्रह्म कमल के फूल को खिलते हुए देख लेता है उसका भाग्य उदय निश्चित है।
सिर्फ धन लाभ ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी ये पौधा बेहद ही लाभकारी बताया गया है।
इसके फूल में कई औषधीय गुण होते हैं जो थकान मिटाने, खून को साफ करने, हार्ट संबंधी समस्याओं, कैंसर और सर्दी-जुकाम जैसी कई बीमारियों में लाभकारी साबित हो सकता है।
लक्ष्मी जी का प्रिय पौधा कौन सा है?