Jan 18, 2025

इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल

Shivani Singh

जनवरी माह का चौथे सप्ताह बुध और मंगल की स्थिति में बदलाव होने वाला है। इसके अलावा अन्य ग्रह पिछले सप्ताह की तरह ही ग्रहों की स्थिति है।

Source: freepik

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह 21 जनवरी को मंगल मिथुन राशि में, 24 जनवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा सूर्य मकर राशि में रहेंगे।

Source: freepik

ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार इस सप्ताह कई राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। जानें किन 5 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Source: freepik

मकर राशि

इस राशि के जातकों को नौकरी में लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। सरकारी कामों में आ रही अड़चन समाप्त होगी।

धनु राशि

इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होगा। कामकाज को लेकर दौड़-भाग बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।

तुला राशि

इस राशि के जातकों की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए नए रिश्तों की शुरुआत संभव है। संतान के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

सिंह राशि

धन लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों के लिए सप्ताह लाभप्रद रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को यह सप्ताह आर्थिक मामलों में लाभप्रद रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

Source: freepik

महाकुंभ में स्नान के समय कितनी बार डुबकी लगाना माना जाता है बेहद शुभ?