दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं।
शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का भी निर्माण होता है।
ऐसे ही सुख-समृद्धि के दाता शुक्र अपनी उच्च राशि मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
शुक्र के मीन राशि में जाने से मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है।
शुक्र 31 मार्च को शाम 4 बजकर 54 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं,जिससे मालव्य राजयोग बन रहा है।
आइए जानते हैं मालव्य राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ...
इस राशि में मालव्य योग काफी लाभकारी होगा। वाहन, संपत्ति संबंधी समस्याएं हल होगी। इसके साथ ही बिजनेस-नौकरी में लाभ मिलेगा।
कर्क राशि के जातकों को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक समस्याओं से निजात मिल सकती हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे।
मालव्य राजयोग बनने से मेष राशि के जातकों को नौकरी, व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आय के नए स्तोत्र खुलेंगे।