हिंदू धर्म में दान देने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
वास्तु के अनुसार कई बार दान देते समय कुछ गलतियां कर देते हैं जिसके कारण उल्टा परिणाम मिलता है।
वास्तु शास्त्र में दान देने के कुछ नियमों के बारे में बताया है । इन्हीं में बताया गया है कि आखिर किन चीजों का दान नहीं देना चाहिए।
मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि हर जाती है और दरिद्रता साथ नहीं छोड़ती।
वास्तु के अनुसार, आइए जानते हैं किन चीजों का बिल्कुल भी न करें दान ...
कभी भी किसी को नुकीली चीजें दान नहीं करना चाहिए। इससे गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है।
कभी भी किसी को बचा या खराब हो चुका तेल दान नहीं करना चाहिए। इससे शनि दोष लगता है।
भोजन दान करना शुभ माना जाता है। लेकिन कभी भी बचा हुआ या फिर खराब खाना दान करने से पाप लगता है।
कभी भी किसी को प्लास्टिक, कांच, एल्युमिनियम और स्टील से बने बर्तन का दान नहीं करना चाहिए। इससे व्यापार-नौकरी में घाटा होता है।
कभी भी नई या पुरानी झाड़ू दान नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। दान देने से वह रुष्ट हो जाती हैं।