वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर एक वस्तु से सकारात्मक या फिर नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए हर चीज को सही दिशा में होना जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर चीजें सही दिशा में नहीं होगी, तो वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है।
दुकान और फैक्ट्री को ही देख लें। कई बार अधिक मेहनत करने के बाद मुनाफा न के बराबर होता है।
कई बार वास्तु दोष के कारण इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कैसे इस समस्या से पाएं निजात।
कभी भी उत्तर दिशा की ओर स्टोर नहीं बनाना चाहिए। इससे काम में बाधा उत्पन्न होती है।
ऑफिस या फैक्ट्री के पश्चिम या फिर उत्तर दिशा की ओर स्टोर रूम बनाना शुभ माना जाता है।
ऑफिस या फैक्ट्री में रखी घड़ी भी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए घड़ी को पूर्व दिशा में लगाएं।
कभी भी दक्षिण दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे बुरा समय शुरू हो सकता है, जिससे ऑफिस या फैक्ट्री में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस या फैक्ट्री में घड़ी लगाते समय दिशा के साथ-साथ रंग का भी ध्यान रखें। हमेशा हल्के रंग की ही घड़ी खरीदें।