धन-धान्य में वृद्धि
वास्तु के अनुसार, इस पौधे को लगाने से घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
वास्तु के अनुसार, इस पौधे को लगाने से घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
मनी प्लांट एक कॉमन प्लांट है जो हर किसी के घर में होता है। लेकिन, मनी प्लांट को घऱ में लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, इस पौधे को लगाने से घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
लेकिन अगर इस पौधे को सही दिशा और उचित देखरेख के साथ नहीं लगाया जाए तो इससे काफी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में यह पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में यह पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट लगाने की सबसे शुभ दिशा दक्षिण पूर्व दिशा होती है। जिसे आग्नेय कोण दिशा भी कहा जाता है।
सूखा हुआ मनी प्लांट घर में नहीं रखना चाहिए। यह पौधा जितना हरा भरा होगा उतने ही शुभ फल प्राप्त होंगे।
मनी प्लांट की बेल हमेशा जमीन से ऊपर रहनी चाहिए। जमीन पर लगी हुई बेल से आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।