हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। इस पौधे को देवतुल्य माना जाता है और इसकी पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है।
साथ ही तुलसी में कई तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। वहीं वास्तु के अनुसार, घर में शुद्ध और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
लेकिन अगर आप इसके साथ कुछ और पौधे भी लगाते हैं तो इससे मिलने वाले फायदे दोगुने हो जाते हैं। तो अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है तो उसके साथ इन पौधों को भी जरूर लगाएं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काले धतूरे के पौधे में भगवान शिव का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर तुलसी के पौधे के साथ काला धतूरा लगाया जाए तो भगवान शिव की कृपा कई गुना बढ़ जाती है। इसके अलावा इस पौधे को घर में लगाने से वैवाहिक रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
शमी के पौधे की पूजा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है क्योंकि इस पौधे का संबंध शनिदेव से है। यही कारण है कि शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करना बहुत शुभ होता है। तुलसी के साथ शमी का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति बढ़ती है।
केले के पेड़ से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है और धन संबंधी दिक्कतें दूर होती है। तुलसी के पौधे के पास केले का पेड़ लगाने से घर में काफी बरकत होती है। ध्यान रहे कि इन दोनों पौधों को एक साथ नहीं लगाना है।
चंपा के पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। वास्तु के मुताबिक घर में केले, चंपा और केतकी आदि के पेड़ पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियों में लाभ मिलता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आक का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। आक का फूल भगवान शिव को चढ़ाया भी जाता है। इस पौधे को घर में तुलसी के साथ लगाया जाए तो यह कई गुना लाभ भी देता है।