नया फ्लैट खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये वास्तु नियम, वरना नहीं मिलेगी मुश्किलों से छुटकारा

खुद का घर होना हर एक व्यक्ति का सपना होता है। ऐसे में जब ये सपना पूरा होने वाला होता है, तो कुछ चीजों को अनदेखा कर देते हैं।

खुद का घर होना हर एक व्यक्ति का सपना होता है। ऐसे में जब ये सपना पूरा होने वाला होता है, तो कुछ चीजों को अनदेखा कर देते हैं।

वास्तु के हिसाब से घर खरीदते या बनवाते समय सुंदरता, आकर्षण से ज्यादा वास्तु का ध्यान रखना चाहिए।

अगर आप नया घर, फ्लैट खरीद रहे हैं,तो बेडरूम, पूजा घर, किचन आदि की दिशा का ध्यान जरूर रखें।

इनकी दिशाओं का अनदेखा करने से वास्तु दोष बढ़ सकता है। जानें नया फ्लैट, घर खरीदते समय किन बातों का रखें ख्याल।

इस दिशा में हो प्रवेश द्वार

घर का मुख्य द्वार ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा), उत्तर, पूर्व या पश्चिम की ओर होनी चाहिए।

इस दिशा में हो किचन

किचन का मुख हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इसके साथ ही खाना पूर्व दिशा की ओर पकाना चाहिए।

इस दिशा में हो पूजा घर

घर में मंदिर पूर्व दिशा की ओर होना सबसे अच्छा माना जाता है।

इस दिशा में हो बेडरूम

बेडरूम के लिए सबसे अच्छी दिशा दक्षिण-पश्चिम कोना माना जाता है।

बाथरूम की सही दिशा

वास्तु के हिसाब से घर में बाथरूम के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा मानी जाती है। शौचालय के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा बेस्ट है।