घर की इस दिशा में रखेंगे मोर पंख तो होगा धन लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में रखी चीजें सही दिशा में रखी जाएं तो सकारात्मक और शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। इन्हीं में से एक है मोर पंख। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है।

मोरपंख को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण अपने सिर पर मोर पंख धारण करते थे इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख है तो इससे आपके घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है और सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी हो सकती है।

मोर पंख को घर की दक्षिण या दक्षिण पूर्व दिशा में तिजोरी में रखते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और धन की कभी कमी नहीं होती। लेकिन ध्यान रखें कि इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु दोष होता है उन्हें घर के उत्तर पश्चिम दिशा में मोर का पंख लगाना चाहिए। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार इस उपाय से राहु दोष समाप्त होता है और घर में बरकत बनी रहती है।

अगर आपके वैवाहिक जीवन में झगड़े नहीं रुक रहे हैं तो बेडरूम में मोर पंख रखें। ऐसा करने से पति-पत्नी के जीवन में मधुरता आती है।

अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं बनवाया गया है तो उसके ऊपर तीन मोर पंख लगा दें और इसके नीचे भगवान गणेश की तस्वीर लगा दें। इससे वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

अगर कोई व्यक्ति मोर पंख को हमेशा अपने पास रखते हैं तो जीवन में सफलता मिलती है। वहीं सोते समय अगर सिरहाने आप मोर पंख रखकर सोते हैं तो डरावने सपने से छुटकारा मिल सकता है।