घर में इन चीजों को बिल्कुल भी न रखें खाली, वरना दरिद्रता नहीं छोड़ेगी साथ

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है।

हर एक दिशा में एक निश्चित वस्तु रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। घर में सकारात्मक ऊर्जा की बढ़ोतरी होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप चाहते हैं कि आपके घर में वास्तु दोष न हो, तो इसके लिए कुछ चीजों को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।

वास्तु के हिसाब से इन चीजों को हमेशा भरा न रहने से मां लक्ष्मी के साथ मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती है और वास्तु दोष भी लगता हैं।

आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से किन चीजों को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।

अनाज का भंडार न करें खाली

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी अनाज का भंडार खाली नहीं होना चाहिए। अगर कोई अनाज समाप्त हो गया है, तो उसे तुरंत ले आना चाहिए।

बाथरूम में खाली बाल्टी

वास्तु के हिसाब से बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष बढ़ता है। अगर आप नहीं भर रहे हैं, तो बाल्टी को उल्टा रख दें।

पर्स को न रखें खाली

वास्तु के हिसाब से कभी भी पर्स को खाली नहीं रखना चाहिए। चाहे एक रुपए रखें लेकिन पैसे जरूर रखें। इससे मां लक्ष्मी प्रससन्न रहती हैं।

पूजा घर में कलश

वास्तु के हिसाब से कभी भी पूजा घर में रखें कलश में जल समाप्त न होने दें। हमेशा इसे भरा रखें, क्योंकि इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है।