Apr 26, 2025

वैशाख अमावस्या पर इन चीजों का करें दान, पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति

sushma kumari

पंचांग के अनुसार, इस साल 27 अप्रैल 2025 को वैशाख अमावस्या है। हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बहुत खास माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि वैशाख अमावस्या के दिन स्नान और दान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

अमावस्या तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान करने का भी विशेष महत्व है। ऐसा करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

वैशाख अमावस्या का दिन दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से जीवन में कई गुना शुभ फल मिलते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

ऐसे में आइए जानते हैं वैशाख अमावस्या पर किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

घड़ा या मटका

वैशाख अमावस्या के दिन घड़ा या मटका दान करना बहुत पुण्यकारी माना गया है। घड़े का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे अपने वंशजों पर कृपा बरसाते हैं।

वस्त्र का दान

इस दिन नए या साफ वस्त्र दान करना भी बहुत शुभ होता है। कहते हैं कि वस्त्र दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।

घी का दान

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन घी का दान करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

चावल का दान

वैशाख अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को चावल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है और घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती।

मालव्य राजयोग बनने से इस हफ्ते ये 5 राशियां होगी लकी