पानी में इस चीज को मिलाकर लगाएं पोछा, दूर रहेगी नकारात्मकता, होगा लक्ष्मी का वास

घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व होता है। वास्तु के नियमों का पालन करने से व्यक्ति को जीवन में आ रही कई परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

वास्तु शास्त्र में घर की साफ-सफाई को लेकर कई नियमों के बारे में बताया गया है। घर में झाड़ू लगाने से संबंधित नियम हैं कि शाम को सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।

इसी तरह घर में झाड़ू लगाने की तरह पोछा लगाने से संबंधित नियमों के बारे में भी बताया गया है। चलिए आपको पोछा लगाने से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाना चाहिए। इससे घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

लेकिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को नमक का पोछा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे उल्टा प्रभाव पड़ सकता है और घर में सुख-समृद्धि जा सकती है।

पोछा लगाना हमेशा उत्तर दिशा से शुरू करना चाहिए। शास्त्रों में उत्तर दिशा को शुभ माना गया है इसलिए इस दिशा से पोछा लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है।

रोजाना साफ-सफाई करना बहुत जरूरी है लेकिन वास्तु नियमों के अनुसार गुरुवार के दिन पोछा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन पोछा लगाने से बृहस्पति देव नाराज होते हैं और व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

घर की साफ-सफाई के लिए कई लोग अक्सर पुराने कपड़े का पोछा बना लेते हैं। हालांकि वास्तु नियमों के अनुसार, ऐसा करना गलत होता है। इससे घर में दरिद्रता आती है। पोछा लगाने के लिए पुराने कपड़े और टूटी-बाल्टी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।