Jun 12, 2024

100 साल बाद नजदीक आएंगे सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Astro Aditya Gaur

ज्योतिष शास्त्र अनुसार 15 जून को त्रिग्रही योग का निर्माण मिथुन राशि में होगा। इस योग का निर्माण ग्रहों के राजकुमार बुध, धन के दाता शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य देव की युति से होने जा रहा है।

Source: freepik

जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस दौरान किस्मत पलट सकती है।

साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम स्थान पर बनेगा।

Source: freepik

इसलिए इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही नौकरी में आपको प्रमोशन हासिल हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना आप लोगों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम भाव पर बनने जा रहा है।

इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना आप लोगों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न स्थान पर बनेगा।

इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है।

नया फ्लैट खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये वास्तु नियम, वरना नहीं मिलेगा मुश्किलों से छुटकारा