May 27, 2024

हथेली में हो ऐसे 4 निशान तो व्यक्ति बनता है अकूत धन-संपत्ति का मालिक

Astro Aditya Gaur

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में मौजूद निशानों और रेखाओं से उसके करियर, नेचर और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है।

Source: freepik

व्यक्ति के हाथों के इन निशानों की मदद से उसके भविष्य के बारे में बहुत सी बातें पता लगाई जा सकती हैं।

वहीं यहां हम आपको ऐसे शुभ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके हाथ में होने से व्यक्ति अकूत धन- संपत्ति का मालिक होता है। आइए जानते हैं ये निशान कौन से हैं…

हाथ में मछली का निशान

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मछली का चिह्न है तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति खूब विदेशों की यात्रा करता है। साथ ही ऐसे लोगों के पास धन की भी कमी नहीं होती है।

हथेली में स्वस्तिक का चिह्न

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में स्वस्तिक का निशान है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति बहुत ही बहुत ही भाग्यशाली है।

वहीं ऐसे लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। साथ ही इनको खूब मान- सम्मान की प्राप्ति होती है।

हथेली में गज का चिह्न

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में गज का चिह्न है तो वह बहुत ही बुद्धिमान और दूरदर्शी होता है। साथ ही ऐसे लोग भाग्य के भी धनी रहते हैं। ऐसे लोग अधिकतर व्यापार के जरिए खूब धन लाभ कमाते हैं।

हाथ में कलश का निशान

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में कलश का चिन्ह हो तो ऐसा व्यक्ति आस्तिक होता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति पूजा- पाठ बहुत करने वाला होता है।

वहीं ऐसे लोग काफी धार्मिक यात्राएं करते हैं और धर्म का प्रचार प्रसार करते हैं। ये लोग दानी और व्यवहारिक भी होते हैं।

Source: freepik

जून में ग्रहों के राजकुमार बुध होंगे उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन