व्यक्ति के हाथ की रेखाओं की विश्लेषण करके उसके भूत, भविष्य और वर्तमान का पता लगाया जा सकता है।
साथ ही व्यक्ति के हाथ में मौजूद रेखाओं और चिह्नों से उसके करियर और वैवाहिक जीवन के बारे में भी काफी हद तक जाना जा सकता है।
यहां हम बताने जा रहे हैं ऐसी रेखाओं और चिह्नों के बारे में, जिनके विश्लेषण ये पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति के हाथ में प्रशासनिक जॉब के योग है या नहीं। आइए जानते हैं इन रेखाओं और चिह्नों के बारे में…
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है, तो वह व्यक्ति प्रशासनिक क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता पा सकता है। साथ ही ऐसे लोग कम उम्र में ही अधिकारी बन जाते हैं।
यदि व्यक्ति के गुरु पर्वत पर वर्ग है तो ऐसा व्यक्ति उच्च पद पाने में सफल होता है। ऐसा व्यक्ति अपनी बुद्धि और योग्यता के बल पर उच्च पद पाता है।
यदि किसी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर छोटा से गोल बना हो अर्थात वृत्त हो तो वह अपने प्रयत्नों से उच्च पद को हासिल करने में सफल होता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति का भाग्य शादी बाद चमकता है।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ पर सूर्य रेखा पर नक्षत्र हो और गुरु पर्वत उच्च होने से उस व्यक्ति को काफी प्रसिद्धि मिलती है। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग रौबीले भी होते हैं।
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर मस्तक रेखा के अंत में त्रिशुल का निशान होता है तो ऐसा व्यक्ति प्रशासनिक अधिकारी बना है।
हाथ में मछली का निशान बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में किसी बड़े पद हो पाते हैं।