Jun 10, 2024

धनवान लोगों के हाथ में होते हैं ये 5 निशान, जीवन में पाते हैं खूब धन- संपत्ति

Astro Aditya Gaur

हस्तरेखा विज्ञान अनुसार व्यक्ति के हाथ में मौजूद निशान और रेखाओं के आधार पर विश्लेषण उसके भविष्य और वर्तमान का आकलन करके फलित किया जाता है।

Source: freepik

साथ ही हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं और योग होते हैं जो व्यक्ति को धनवान बनाते हैं।

वहीं ये रेखाएं और चिह्न व्यक्ति को सारे भौतिक सुख प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं इन योगों और निशानों के बारे में…

त्रिशूल का निशान

व्यक्ति के हाथ पर हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का निशान हो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है।

साथ ही समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा पाता है। साथ ही ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं। वहीं ये लग्जरी लाइफ जीते हैं।

हाथ में मछली का चिह्न

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में मछली का निशान भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। साथ ही हथेली पर यह निशान लंबी आयु का भी प्रतीक माना जाता है।

Source: freepik

ऐसी हो सूर्य रेखा

आपकी हथेली पर अगर सूर्य रेखा बहुत ही गहरी बनी हुई है और यह कहीं से भी टूटी नहीं है, तो आप अति धनवान होंंगे। आप राजाओं जैसी जिंदगी जिएंगे।

बनते हैं प्रशासनिक अधिकारी

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में घोड़े की आकृति या स्तंभ जैसा चिह्न हो तो ऐसा व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। साथ ही ये लोग प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं।

मां लक्ष्मी की रहती है सदा कृपा

हाथ में धनुष, चक्र, माला, वज्र या चतुष्कोण का निशान बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की सदा कृपा बनी रहती है।

शुक्र ग्रह मिथुन राशि में होंगे उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन