Feb 14, 2024

बेडरूम में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, पति- पत्नी में बनी रहती है क्लेश

Astro Aditya Gaur

अगर हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो व्यक्ति को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Source: freepik

साथ ही जीवन में दरिद्री छा जाती है और जहां दरिद्री छा जाती हैं। वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं।

यहां हम बात करने जा रहे हैं बेडरूम के बारे में, जहां व्यक्ति अपने जीवन का आधा समय व्यतीत करता है।

वास्तु अनुसार वो कौन सी चीज हैं जो बेडरूम में रखने से पति- पत्नी के बीच लड़ाई का कारण बन सकती हैं, आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

मुरझाए पौधे

बेडरूम में कुछ लोग पौधे गमले में लगाकर रखते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये पौधे मुरझाये हुए नहीं होने चाहिए और न ही कांटेदार होने चाहिए। ऐसा होने से वास्तु दोष लगता है।

हिंसक जानवरों की तस्वीर

बेडरूम में हिंसक जानवरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से पति- पत्नी के बीच क्लेश का माहौल रहता है।

देवी- देवताओं की क्रोधित मुद्रा

वास्तु अनुसार बेडरूम में देवी- देवताओं की क्रोधित मुद्रा की फोटो या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही घर में लड़ाई- झगड़े का माहौल रहता है।

मृत लोगों की तस्वीर

वास्तु अनुसार बेडरूम में किसी मृत मतलब पितृों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। बेहरूम में मृत लोगों की तस्वीर लगाने से पति- पत्नी के बीच अनबन रह सकती है।

इस रंग की हों दीवारें

वास्तु शास्त्र मुताबिक शयन कक्ष को लोगों को नीले, गुलाबी, आसमानी रंग से रंगवाना चाहिए। इन रंगों के प्रभाव से व्यक्ति सुखी व स्वस्थ रहता है। । साथ ही घर में वास्तु दोष समाप्त होता है।

Source: freepik

प्यार के मामले में ये 5 राशियां होती हैं अक्सर अनलकी