Surya Grahan 2024: गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम

कब लगेगा ग्रहण

साल 2024 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण आज यानी 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को बेहद अशुभ माना जाता है। ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है।

भारत में नहीं दिखेगा असर

हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। वहीं, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ काम नहीं करने की सलाह दी जाती है।

गर्भवती महिलाएं न करें ये काम

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है।

खाना खाने और पकाने से बचें

इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को खाना खाने के साथ ही भोजन पकाने से भी बचना चाहिए।

सोना नहीं चाहिए

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। हालांकि, इस दौरान वो आराम कर सकती हैं। साथ ही ज्यादा एक्टिविटी करने से भी बचना चाहिए।

नंगी आंखों से न देखें ग्रहण

गर्भवती महिलाओं के साथ ही किसी को भी सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।

धारदार चीजें

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

फल और सब्जियां नहीं काटना चाहिए

इस दौरान गर्भवती महिलाओं को फल और सब्जियां भी नहीं काटना चाहिए।