सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा लाभ

ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 मई को सूर्य शुक्र की राशि वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं।

सूर्य के वृषभ राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।

आइए जानते हैं सूर्य के वृषभ राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृषभ राशि में जाना लाभकारी सिद्ध होगा। इस राशि के जातकों को नौकरी, बिजनेस में अपार सफलता के साथ मान-सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि

इस राशि के लग्न भाव नें सूर्य से गोचर किया है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि

इस रशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों से अच्छे संपर्क स्थापित होंगे।

सिंह राशि

इस राशि में सूर्य दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी में खूब लाभ मिल सकता है। सूर्य देवता की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।

कन्या राशि

इस राशि में सूर्य बारहवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार धन संपदा की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। दान पुण्य बढ़ चढ़कर करेंगे।