सूर्य का धनु राशि में प्रवेश,2024 में इन राशियों को होगी पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति

Dec 16, 2023 Shivani Singh

(Source: Freepik)

ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही उन्होंने 16 दिसंबर 2023 को धनु की राशि में प्रवेश किया है।

सूर्य इस राशि में 15 जनवरी 2024 तक रहेंगे। इसे धनु संक्रांति कहा जाएगा। इसके साथ ही खरमास भी आरंभ हो गए हैं।

सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के साथ समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

मेष राशि इस राशि में सूर्य नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। 

अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। इसके साथ ही पिता और गुरु का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं।

सिंह राशि सिंह राशि में सूर्य पांचवे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के छात्रों को विशेष लाभ मिल सकता है।

इस अवधि में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि तुला राशि में सूर्य तीसरे भाव में गोचर किया है। ऐसे में इस राशि के जातक आत्मविश्वास से भरेंगे और अपनी वाणी की शैली से हर किसी के चहेते बनेंगे।

परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। ,समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संयुक्त संपत्ति में वृद्धि होगी।