May 08, 2024

12 साल बाद नजदीक आएंगे सूर्य और गुरु ग्रह, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार 12 साल बाद वृष राशि में गुरु ग्रह और सूर्य देव की युति का निर्माण होने जा रहा है।

Source: freepik

ऐसे में इन ग्रहों की युति से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है।

साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य और गुरु की युति आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि में ही बनने जा रही है।

Source: freepik

इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में आपको धन, व्यापार, संपत्ति, पारिवारिक मामलों में लाभ मिलेगा।

सिंंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों को सूर्य और गुरु की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रही है।

इसलिए इस अवधि में बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान व्यापारी वर्ग को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु ग्रह और सूर्य देव का संयोग कन्या राशि के लोगों को फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है।

इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपके जो कार्य अटके हुए थे वो बनेंगे। इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।

घर में इन चीजों को बिल्कुल भी न रखें खाली, वरना दरिद्रता नहीं छोड़ेगी साथ