Apr 20, 2025

1 साल बाद सूर्य देव करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य जून में अपनी मित्र राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार बुध और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। ऐसे में सूर्य देव के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आपकी राशि से सूर्य देव का गोचर 12वें भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके फिजूल खर्चों पर लगाम लग सकती है।

साथ ही धन आगमन के नए मार्ग खुलें। वहीं इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव पर होने जा रहा है।

इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से छठे भाव पर होने जा रहा है।

इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे।

क्या शनिवार को तेल दान करना चाहिए?