सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

ग्रहों के राजा सूर्य करीब 30 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है।

सूर्य के इस राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है।

आइए जानते हैं सूर्य के मिथुन राशि में आने से किन राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है।

कर्क राशि

इस राशि में सूर्य बारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

करियर और नौकरी के क्षेत्र में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। बेकार के खर्च से परेशान रहेंगे। इसके साथ ही धन हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि में सूर्य अष्टम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी छूटने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

व्यापार में भी प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर हो सकती है। ऐसे में भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सतर्क रहें।

मीन राशि

इस राशि में सूर्य चतुर्थ भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातक बेकार खर्च से परेशान हो सकते हैं। करियर में भी समस्याएं उत्पन्न होगी।

कुछ स्थितियों के कारण नई नौकरी ढूंढ सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। बचत होने की गुंजाइश काफी कम है।