सूर्य देव करेंगे अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

साथ ही सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में 1 महीने बाद गोचर करते हैं।

आपको बता दें कि सूर्य देव अप्रैल की शुरुआत में अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इनकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों की राशि से सूर्य देव लग्न भाव पर संचरण करेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।

साथ ही आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। वहीं हर कार्य के लिए योजना बनाएंगे और उनको अमल में लाने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों की गोचर कुंडली में सूर्य देव पंचम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। क्योंकि इस दौरान सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचरण करेंगे, जिससे आपको किस्मत का साथ मिलेगा।

साथ ही आपको यात्राओं से लाभ होगा। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।