Dec 12, 2023 Vivek Yadav

Source: Social Media

तुलसी पौधे में अचानक हो रहे बदलाव, जानिए शुभ या अशुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में तुलसी का पौधा लगा है तो उसका विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। अन्यथा कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा जिस घर में रहता है वहां मां लक्ष्मी निवास करती हैं।

मां लक्ष्मी का निवास

घर में लगे तुलसी पौधे में अगर अचानक बदलाव हो रहा है तो इसके कई संकेत होते हैं। आइए जानते हैं ये शुभ होता है या अशुभ-

क्यों होते हैं अचानक बदलाव

शास्त्रों के अनुसार, अगर तुलसी का पौधा अचानक हरा भरा हो जाए तो ये शुभ संकेत है।

होने वाला है आर्थिक लाभ

शास्त्रों के अनुसार तुलसी और देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है और जल्द ही आर्थिक लाभ का शुभ समाचार मिल सकता है।

मान्यताओं के अनुसार, अगर तुलसी के पौधे के आसपास छोटी-छोटी दुर्वा उग रही है तो ये आर्थिक स्थित में सुधार होने का संकेत है। इसके साथ ही जल्द ही करियर में उन्नति और कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

आर्थिक स्थिति

तुलसी के पौधे पर समय से पहले मंजरी का आना बेहद शुभ और कल्याणकारी माना गया है।

समय से पहले मंजरी का आना

मान्यताओं के अनुसार ये धन-वैभव की ओर इशारा करता है और ऐसे में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।