कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें तिथि, सूतक काल का समय

साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण अप्रैल माह में ही लगने वाला है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहु और केतु के कारण सूर्य ग्रहण लगता है। ये दोनों ग्रह सूर्य को अपना ग्रास बनाते है।

ये एक खगोलीय घटना है। इस स्थिति में सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है, तो सूर्य ग्रहण होता है।

आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का समय और सूतक काल है कि नहीं और किन जगहों पर नजर आएगा ये ग्रहण

कब है सूर्य ग्रहण 2024?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा, जो 9 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 02 बजकर 22 तक है।

सूर्य ग्रहण भारत में दिखा ही नहीं?

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, क्योंकि यह ग्रहण रात के समय हो रहा है।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल

सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। लेकिन भारत में ग्रहण नहीं नजर आने वाला है। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण अमेरिका, कनाडा, यूरोप के कुछ पश्चिमी भागों , मेक्सिको, प्रशांत महासागर, यूनाइटेड किंग्डम,अटलांटिक महासागर और आर्कटिक आदि जगहों पर दिखाई देगा।

लगेगा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

करीब 50 साल बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने वाला है। जिसकी कुल अवधि करीब 5 घंटे 25 मिनट की होगी।