घर में अगर अचानक से छिपकली दिख जाए तो लोग डर कर इधर-उधर भागने लगते हैं या फिर उसे भगा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में इस जीव का दिखना शुभ माना जाता है या अशुभ?
घर में अगर अचानक से छिपकली दिख जाए तो लोग डर कर इधर-उधर भागने लगते हैं या फिर उसे भगा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में इस जीव का दिखना शुभ माना जाता है या अशुभ?
वास्तु शास्त्र,शकुन शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में छिपकली को शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार घर में मौजूद छिपकली हमें कई तरह के संकेत देती है। चलिए जानते हैं उन संकेतों के बारे में।
ऐसा माना जाता है कि अगर सुबह के समय घर में छिपकली दिख जाए तो यह धन लाभ और आय के स्रोत बढ़ने का संकेत है। फर्श पर छिपकली दिखना भी आर्थिक लाभ के लिए शुभ माना जाता है।
अगर सुबह के समय छिपकली दीवार पर चढ़ती हुई दिखाई दे तो यह भी एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकोप्रमोशन मिल सकता है।
मान्यताओं के अनुसार, घर के पूजा स्थल या पूजाघर में छिपकली दिखना लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। अगर आपको यहां छिपकली दिख जाए तो उसे भूलकर भी नहीं भगाना चाहिए।
दिवाली की रात छिपकली का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस रात घर में छिपकली दिखने से भाग्य खुल जाते हैं और व्यक्ति को कई तरह की खुशखबरी मिल सकती है।
यदि किसी व्यक्ति के सिर पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति जो भी कार्य करेगा उसमें उसे सफलता मिलेगी।
अगर घर में दो छिपकलियां लड़ती हुई दिखाई दें तो यह अशुभ संकेत होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर छिपकलियां आपस में लड़ती हुई दिख जाएं तो यह परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े का संकेत है।