शुक्रवार को करें 5 इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी होंगी अति प्रसन्न

सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता से संबंधित होता है। ऐसे ही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ कई तरह के उपायों को किया जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। इनकी कृपा से धन-ऐश्वर्य, वैभव की प्राप्ति होती है।

अगर आप भी आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ इन चीजों का दान करें।

आइए जानते हैं मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को किन चीजों का करना चाहिए दान।

सोलह श्रृंगार

शुक्रवार के दिन विवाहित महिलाओं को सोलह श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए। इससे सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है।

गुड़ का दान

शुक्रवार के दिन गुड़ का दान करने से सुख-समृद्धि के साथ घर में खुशहाली बनी रहती है।

खीर का दान

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में सभी को वितरित करें। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं।

सफेद चीजों का दान

शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे चीनी, दही, दूध आदि का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र की भी स्थिति मजबूत होती है।

चावल का दान

शुक्रवार के दिन चावल का दान करें, क्योंकि चावल का संबंध शुक्र ग्रह से है। इसलिए इस दिन चावल का दान करने से सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी।