Apr 08, 2025

13 अप्रैल से शुक्र चलेंगे सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Shivani Singh

कब होंगे शुक्र मार्गी

दैत्यों के गुरु शुक्र मीन राशि में 13 अप्रैल को सुबह के 5 बजकर 45 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे।

कुछ राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्र के मीन राशि में सीधी चाल से चलने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है।

जानें लकी राशियों के बारे में

आइए जानते हैं शुक्र के सीधी चाल चलने से किन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि के 11वें भाव में शुक्र मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में खूब लाभ मिलने के साथ आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि

इस राशि में शुक्र भाग्य के भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलने के साथ भूमि, संपत्ति और वाहन का लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के पांचवें भाव में शुक्र सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के चौथे भाव में शुक्र मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही कठिनाइयां समाप्त हो सकती है।

मकर राशि

इस राशि के तीसरे भाव में शुक्र मार्गी होंगे। पेशेवर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यात्रा के द्वारा खूब लाभ मिल सकता है।

कामदा एकादशी पर कर लें ये खास उपाय, श्री विष्णु होंगे अति प्रसन्न