ज्योतिष शास्त्र में पंच महापुरुष राजयोग का वर्णन मिलता है। जिसमें शश राजयोग शनि देव बनाते हैं तो वहीं शुक्र ग्रह मालव्य राजयोग बनाते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं मालव्य राजयोग के बारे में, जो मार्च में शुक्र ग्रह बनाने जा रहे हैं।
शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख, लग्जरी और कामुकता का कारक माना जाता है। इसलिए इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के साथ जातकों और इन सभी सेक्टरों पर देखने को मिलेगा।
वहीं 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको मालव्य राजयोग के बनने से आकस्मिक धनलाभ और भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मालव्य राजयोग आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
साथ ही इस समय धन की आवक बनी रहेगी। वहीं आपका बैंक बैलेंस बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन की प्राप्ति हो सकती है।
मालव्य राजयोग आपकी राशि से पंचम स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस अवधि में आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। मतलब संतान की नौकरी या विवाह से जुड़ा समाचार मिल सकता है।
वहीं जिन लोगों का प्रेम- संबंध चल रहा है, उनका विवाह होने के योग हैं। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है।
मालव्य राजयोग आप लोगों को अनुकू साबित होगा। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा।
सोची हुई योजनाएं पूर्ण होंगी। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही यह छात्रों के लिए शुभ साबित होगा।