वैदिक पंचांग अनुसार मार्च में ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। जहां पहले से ही धन के दाता शुक्र देव विराजमान हैं।
ऐसे में इन दोनों ग्रहों का संयोग बनेगा। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
साथ ही इन लोगों का करियर और कारोबार चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सूर्य और शुक्र का संयोग धनु राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगी।
इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य का संयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव पर बनेगी।
इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
आप लोगों लिए सूर्य और शुक्र का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से 11वें भाव में बनेगा।
इसलिए इस दौरान आपकी आय में इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं निवेश से लाभ मिल सकता है।