शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों के जीवन में आएगी उतार-चढ़ाव

न्यायकर्ता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 29 जून से उल्टी चाल चलेंगे। रात 11 बजकर 40 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो रहे हैं।

शनि के वक्री होने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है।

आइए जानते हैं शनि के वक्री होने से किन राशियों के जीवन में  मुश्किलें उत्पन्न हो सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को भी थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कारोबार में प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। बिजनेस के साथ-साथ नौकरी में तगड़ा नुकसान हो सकता है। बेकार में लापरवाही करने से बचें।

वृश्चिक राशि

शनि का उल्टी चाल चलना इस राशि के जातकों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। शारीरिक, मानसिक के साथ आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। किसी भी काम को सतर्कता के साथ करें, तो बेहतर होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए भी शनि का वक्री होना कष्टकारी साबित हो सकते हैं। बेकार के विवादों से बचकर रहें। कारोबार में धन हानि हो सकती है।

मीन राशि

शनि वक्री होकर इस राशि के करियर और बिजनेस में कई परेशानियां खड़ी कर सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में भी मुश्किलें बढ़ेगी।