Aug 20, 2025

30 साल बाद शनि देव गुरु के घर में होंगे मार्गी, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य

Astro Aditya Gaur

वैदिक ज्योतिष अनुसार कर्मफल दाता शनि देव अभी मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और वह नवंबर में मीन राशि में ही सीधी चाल चलने जा रहे हैं।

जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की इनकम में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

साथ ही इस दौरान लंबे समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे और आपको सफलता मिलेगी। साथ ही भाई- बहनों के साथ आपकी अच्छी बनेगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव की सीधी चाल लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है।

साथ ही बिजनेसमैन अपने फैसलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे और डटकर हर परेशानी का सामना करेंगे। इसके अलावा निजी संबंधों को लेकर आप संतुष्ट होंगे और परिवारवालों पर ध्यान देंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं।

इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिलेगा।

12 महीने बाद बुध और सूर्य बनाएंगे बुधादित्य राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत