श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाते हैं।
सावन पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के साथ भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ कुछ ज्योतिषीय उपाय करना लाभकारी हो सकता है।
इस साल सावन पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से आरंभ हो रही है, जो 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक है।
इस साल श्रावण पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान दान का विशेष महत्व है।
श्रावण पूर्णिमा के दिन शिव जी की विधिवत पूजा करने के साथ इन ज्योतिषीय उपायों को करना लाभकारी हो सकता है।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार में घी का दीपक जलाकर रखें। इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।
पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सः चन्द्रमसे नमः मंत्र का जाप करें।
सावन पूर्णिमा के दिन पवित्र नदीं में स्नान करने के साथ दीपदान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।