हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही खास महत्व रखता है। इस महीने को भगवान शिव की आराधना का महीना माना जाता है।
मान्यता है कि सावन में भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है। साथ ही, कुंआरी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस महीने सोमवार का व्रत करती हैं।
पंचांग के अनुसार, इस साल सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है और यह पावन महीना 9 अगस्त 2025 तक चलेगा।
सावन में शिव की पूजा के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कहा जाता है कि इन नियमों का पालन करने से भगवान शिव की कृपा आप पर हो सकती है।
प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल या दूध से अभिषेक करें।
इस माह में सात्विक भोजन का सेवन करें। इस दौरान प्याज, लहसुन, मांस-मछली आदि से परहेज करें।
हर सोमवार को 'ॐ नमः शिवाय' या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
इस महीने दूध या उससे बनी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें। इसके साथ ही, शिवजी की आरती करें और भस्म अर्पित करें।