Jul 10, 2025

सावन में करें इन शिव मंत्रों का जाप, शिव जी बरसाएंगे कृपा

sushma kumari

सावन का पावन महीना 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। यह माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना गया है।

इस शुभ अवसर पर भक्त महादेव और माता पार्वती की पूरे श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना करते हैं।

साथ ही इस महीने में विशेष पुण्य की प्राप्ति के लिए भक्त सावन सोमवार का व्रत भी करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि सावन माह में श्रद्धा से शिव मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

ॐ नमः शिवाय

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

ॐ नमो नीलकण्ठाय नम:।।

सावन में इन चीजों का न करें दान, वरना आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा बुरा असर