सावन माह में बिल्कुल भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ जाएगी मुश्किलें

हिंदू धर्म में सावन माह को महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। इस साल सावन 22 जुलाई से आरंभ हो रहा है।

सावन माह के दौरान भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सावन माह के दौरान शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ विभिन्न तरह के ज्योतिषीय उपायों को अपनाते हैं।

सावन माह के कुछ नियम भी है। इन नियमों के आधार पर सावन माह में कुछ चीजों को खाने की मनाही है।

आइए जानते हैं सावन माह के दौरान किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

मांस-मदिरा का सेवन

सावन में मांस-मदिरा के अलावा लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।  इससे शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिससे भोग-वासना की ओर व्यक्ति आकर्षित होता है।

कच्चा दूध

सावन में कच्चा दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि भगवान शिव को चढ़ाते है।वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार, इसमें कई बैक्टीरिया होते हैं, जो गट हेल्थ पर बुरा असर डालते हैं।

दही

सावन में दही या इससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये शिव जी को चढ़ाते हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इनकी तासीर ठंडी होती है, इससे आप बीमारी हो सकते हैं।

बैंगन

धार्मिक दृष्टिकोण से सावन में बैंगन खाने की मनाही होती है, क्योंकि इसे जीव माना जाता है। साइंस के लिहाज से बारिश में इसमें कीड़े हो जाते हैं।