Jun 22, 2025

जुलाई में शनि और बुध समेत 3 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत

Astro Aditya Gaur

जुलाई में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं तो वहीं कई ग्रह वक्री चाल से गति करने वाले हैं। जिसमें शनि, बुध और नेपच्युन वक्री होने जा रहे हैं।

मतलब वह उल्टी चाल से गति करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आक्समिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं।

साथ ही संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि, बुध और नेपच्युन का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है।

वहीं शनि देव आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाएंगे। वहीं इस दौरान भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और मन प्रसन्न होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि, बुध और नेपच्युन का उल्टी चाल चलना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से अष्टम स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं।

इसलिए इस समय रिसर्च से जुड़े हुए लोगों को लाभ हो सकता है। वहीं नौकरी में प्रमोशन और बिज़नेस में लाभ होने के पूरे योग हैं।

तुला राशि (Libra Zodiac)

शनि, नेपच्युन और बुध देव का उल्टी चाल चलना कर्क राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकात है। इस अवधि में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।

साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

रोज सुबह 3-4 बजे आंख खुल रही है? पैसों से कनेक्शन