सद्गुरु जग्गी वासुदेव विचार एक लेखक होने के साथ योगी है। उन्होंने ईशा फाउंडेशन की स्थापना की थी।

सद्गुरु जग्गी वासुदेव विचार एक लेखक होने के साथ योगी है। उन्होंने ईशा फाउंडेशन की स्थापना की थी।

सद्गुरु जग्गी वासुदेव का कहना है कि कई जतन करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो अपने कोशिशों में थोड़ा सा बदलाव अवश्य करें।

सफलता मिलना या न मिलना अपने काम के तरीके और सोच पर काफी हद तक निर्भर है।

किस्मत नहीं इरादों पर करें विश्वास

जीवन में कुछ बातें या घटनाएं संयोगवश हो सकती हैं। लेकिन इनके लिए आज इंतजार करते रहें। ये गलत है।

जब आप पक्के इरादे के साथ अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ेंगे, तो जरूर कुछ अच्छा होगा।

आपके साथ जो भी होगा कम से कम वह आपके वश में होगा। इसके साथ ही आपके कर्मों के हिसाब से फल मिलेगा। इससे आप सुकून भरी लाइफ जिएंगे।

अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो जाएं, तो आपका दिमाग भी उसी तरह सुनियोजित हो जाएगा।

हमेशा रखें स्पष्ट सोच

आत्मविश्वास से अधिक स्पष्टता होनी चाहिए। अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं,तो अपनी दृष्टि सही जगह पर है और आप देख रहे हैं कि भीड़ कहा है।

ऐसे में आप बिना टकराए आसानी से रास्ता पार करते हुए अपनी मंजिल पा सकते हैं।