हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। शास्त्रों के अनुसार रुद्राक्ष में स्वयं भगवान शिव वास करते हैं। इसे धारण करने से भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, रुद्राक्ष भगवान शिव की आंख से गिरा आंसू है, जिसे ग्रहण करने से व्यक्ति के सभी कष्ट मिट जाते हैं।
आमतौर पर रुद्राक्ष की माला कई लोग धारण करते हैं, खासकर जो लोग भगवान शिव को मानते हैं।
लेकिन सामान्य तौर पर कम ही महिलाओं को रुद्राक्ष पहने हुए देखा जाता है। बहुत सी महिलाएं यह सोचती हैं कि क्या वे रुद्राक्ष पहन सकती हैं या नहीं।
आपको बता दें कि शास्त्रों के अनुसार महिलाएं भी रुद्राक्ष धारण कर सकती हैं और उनके लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है।
हालांकि महिलाओं को विशेष परिस्थितियों में, जैसे मासिक धर्म के समय रुद्राक्ष पहनने में कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।
लेकिन सामान्य समय में महिलाएं पूरी श्रद्धा और नियमों का पालन करते हुए रुद्राक्ष पहन सकती हैं और भगवान शिव की कृपा पा सकती हैं।
शास्त्रों के अनुसार, महिलाएं अगर रुद्राक्ष पहनती हैं तो उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
रुद्राक्ष पहनने से मन को शांति मिलती है और मानसिक तनाव भी कम होता है। साथ ही, रुद्राक्ष जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।