रंग पंचमी पर करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 30 मार्च 2024 को है।

होली पर्व के पांच दिन बाद रंग पंचमी का पर्व मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता होली खेलते हैं।

रंग पंचमी को देव पंचमी और श्री पंचमी जैसे नामों से जानते हैं। इस दिन श्री राधा कृष्ण सहित अन्य देवी-देवता को रंग गुलाल चढ़ाना शुभ मानते हैं।

रंग पंचमी के दिन श्री राधा कृष्ण, मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ इन ज्योतिषीय उपायों को अपनाना चाहिए।

आइए जानते हैं रंग पंचमी के दिन किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि, धन-वैभव का आशीर्वाद देंगी।

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए

रंग पंचमी के दिन पति-पत्नी मिलकर श्री राधा कृष्ण को गुलाल अर्पित करें। ऐसा करने से उनके दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है।

धन लाभ के लिए

एक पीले रंग के साफ कपड़े में एक सिक्का के साथ पांच हल्दी की गांठ बांधकर मां लक्ष्मी को अर्पित करने के साथ विधिवत पूजा करें। फिर इसे धन वाले स्थान में रख लें। इससे धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी।

धन-संपत्ति के लिए

अपार धन-संपत्ति के लिए माता लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई के अलावा खीर का भोग लगाएं। इससे वह अति प्रसन्न होती हैं।

कमल फूल चढ़ाएं

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रंग पंचमी के दिन कमल का फूल चढ़ाएं। इससे वह अति प्रसन्न होगी।

श्री कृष्ण राधा को चढ़ाएं गुलाल

रंग पंचमी के दिन श्री राधा कृष्ण को पीला रंग का गुलाल-अबीर चढ़ाएं। इससे वह हर इच्छा को पूरा कर देते हैं।