Apr 20, 2024

इस देश की राष्ट्रीय पुस्तक है रामायण, एक मुस्लिम देश ने भी दिया है बड़ा दर्जा

Archana Keshri

रामायण भगवान राम की आदर्श कथा है और भारत में इसे धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन भारत के अलावा ऐसे कई अन्य देश भी हैं जहां रामायण बहुत प्रचलित है।

Source: pexels

यहां तक कि कुछ देशों में इस पुस्तक को खास दर्जा भी दिया गया है। थाइलैंड में रामायण को राष्ट्रीय पुस्तक का दर्जा प्राप्त है।

Source: freepik

थाई भाषा में रामायण को 'राम-कियेन' के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है राम की कीर्ति। थाई साहित्य और संस्कृति पर रामायण का गहरा छाप है।

Source: Amazon

वहीं, भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ थाईलैंड का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह है। यहां तक की थाई राजा को विष्णु का अवतार माना जाता है और राजा को यहां राम भी कहा जाता है।

Source: SEA Heritage & History/Facebook

इस देश में बौद्ध धर्म का प्रभुत्व है, लेकिन इसके बावजूद थाईलैंड के लोगों की भगवान राम में अटूट आस्था है। यही कारण है कि आज भी यहां राम का गुणगान और उनकी लीलाओं का मंचन किया जाता है।

Source: pexels

वहीं बात करें मुस्लिम देश इंडोनेशिया की तो यहां रामायण को राष्ट्रीय काव्य ग्रंथ का दर्जा दिया गया है। इंडोनेशिया में होने वाली रामायण भी विश्व प्रसिद्ध है।

Source: pexels

आपको जानकर हैरानी होगी की इंडोनेशिया की करेंसी नोट पर भगवान गणेश की फोटो है। वहीं यहां की एयरलाइंस का लोगो गरुड़ है।

Source: @sidhant/twitter

वहीं थाईलैंड और इंडोनेशिया के अलावा म्यान्मार यानी बर्मा, नेपाल, कंबोडिया, जावा और चीन में भी रामायण का बड़ा महत्वपूर्ण स्थान है।

Source: freepik

इस सप्ताह इन 6 राशियों का होगा भाग्योदय, हर क्षेत्र में पाएंगे सफलता