Dec 09, 2025
सनातन धर्म में तुलसी का स्थान बेहद पवित्र माना गया है। इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है। इसलिए लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाया जाता है।
Source: unsplash
लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि घर में लगाने के लिए रामा तुलसी शुभ होती है या श्यामा तुलसी? आइए जानते हैं दोनों तुलसी की खासियत, धार्मिक महत्व और सही दिशा में लगाने के नियम।
Source: unsplash
रामा तुलसी सबसे आम और लोकप्रिय प्रजाति है जिसे अधिकतर घरों में देखा जाता है।
Source: unsplash
इसके पत्ते पूरी तरह हरे रंग के होते हैं। यह तुलसी सुख-सौभाग्य, शांति और पवित्रता लाने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि जिस घर में रामा तुलसी होती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।
Source: unsplash
वातावरण को शुद्ध रखती है और मानसिक शांति देती है। घर में सकारात्मकता और सौभाग्य बढ़ाने के लिए रामा तुलसी को उत्तम माना गया है।
Source: pexels
श्यामा तुलसी का रंग थोड़ा सांवला, बैंगनी या गहरा हरा होता है।
Source: unsplash
इसका स्वाद रामा तुलसी की तुलना में थोड़ा कम मीठा होता है। इसे कृष्ण तुलसी भी कहा जाता है क्योंकि यह भगवान कृष्ण से जुड़ी मानी जाती है। धार्मिक दृष्टि से यह रामा तुलसी जितनी ही पवित्र और पूजनीय है।
Source: unsplash
श्यामा तुलसी को औषधीय दृष्टि से भी बेहद शक्तिशाली माना जाता है। वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में यह विशेष प्रभावी मानी गई है।
Source: pexels
धार्मिक मान्यता कहती है कि रामा और श्यामा, दोनों तुलसी घर के लिए शुभ मानी जाती हैं। दोनों तुलसी पुण्य प्रदान करती हैं, घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं, पूजा-पाठ में उपयोगी हैं, और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। इसलिए आप अपनी श्रद्धा और पसंद के अनुसार दोनों में से किसी भी तुलसी को घर में लगा सकते हैं।
Source: pexels
वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे के लिए विशेष दिशाएं बताई गई हैं।
Source: pexels
उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी गई है। इसके अलावा पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान दिशा) में भी तुलसी लगाना उत्तम माना जाता है।
Source: unsplash
टॉयलेट के पास, कूड़े या गंदगी वाली जगह, दक्षिण दिशा, और दक्षिण-पश्चिम दिशा में तुलसी रखने से बचें। इन दिशाओं में तुलसी लगाने से शुभ फल कम हो जाते हैं।
Source: pexels
तुलसी को प्रतिदिन पानी दें। शाम के समय तुलसी को छूना या पानी देना वर्जित माना गया है। तुलसी पर तेज रोशनी या धूप अच्छी मानी जाती है। मुरझाई या सूखी पत्तियों को पौधे में न रहने दें।
Source: pexels
घर में चिड़िया का घोंसला बनाना शुभ होता है या अशुभ?