हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है, लेकिन सभी एकादशियों में से सबसे कठिन और पुण्यदायी व्रत निर्जला एकादशी है।
इस व्रत में जल तक ग्रहण नहीं किया जाता, इसलिए इसे निर्जला कहा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।
इस वर्ष निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून 2025 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।
सबसे खास बात यह है कि इस बार की निर्जला एकादशी कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ और शुभ संयोग लेकर आ रही है।
आइए जानते हैं वे कौन-सी तीन राशियां हैं जिन पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरस सकती है।
मेष राशि वालों के लिए निर्जला एकादशी कई शुभ संकेतों के साथ आ रही है। करियर के क्षेत्र में प्रगति के प्रबल योग हैं। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी वृद्धि हो सकती है।
मिथुन राशि वालों के लिए यह एकादशी आर्थिक रूप से बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस समय आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के प्रबल योग हैं।
करियर में बड़ी छलांग लग सकती है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आगे चलकर उन्नति का मार्ग खोलेंगी।