निर्जला एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, धन-संपदा की होगी प्राप्ति

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। इस साल 18 जून को  पड़ रही है।

इस दिन विष्णु जी की पूजा करने के साथ-साथ दान देने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

आइए जानते हैं निर्जला एकादशी के दिन राशि के अनुसार इन चीजों का दान देने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

मेष राशि

इस राशि के जातक 7 तरह के अनाज का दान करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

वृषभ राशि

शुक्र की इस राशि के जातकों को निर्जला एकादशी के दिन सफेद रंग के वस्त्र दान करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए हरे रंग के फल, आम, खरबूजा आदि का दान करें।

कर्क राशि

इस राशि के जातक जल का वितरण करें। जगह-जगह पर प्याऊ लगाएं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को मसूर की दाल, लाल रंग के वस्त्र दान करना चाहिए।

कन्या राशि

इस राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए लोगों को भोजन कराएं।

तुला राशि

इस राशि के जातक निर्जला एकादशी के मौके पर  मीठे जल या फल का दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि जातक विष्णु जी की पूजा करने के साथ तरबूज का दान करें।

धनु राशि

गुरु की राशि धनु पीला केसर युक्त दूध का दान करें। ऐसा करने से आप सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के पौधे लगाना चाहिए। इसके साथ ही सरसों का तेल, तिल, उड़द आदि का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को निर्जला एकादशी के दिन जल का दान करना चाहिए।

मीन राशि

इस राशि के जातक केला, खरबूजा आदि का दान करें।