शिव पुराण में नाग पंचमी का खास महत्व है। यह पर्व हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा।
इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि नाग पंचमी के दिन सांप का नजर आना किस बात का संकेत होता है।
नाग पंचमी के दिन यदि आपको सपने में नाग नागिन का जोड़ा दिख जाए तो समझें आपकी किस्मत करवट लेने वाली है। यह सपना दर्शाता है कि जीवन में चली आ रही रुकावटें अब दूर होंगी।
नाग पंचमी के दिन किसी शिवलिंग पर नाग लिपटा हुआ दिखाई दे जाए तो इसे अत्यंत शुभ और दुर्लभ संकेत माना जाता है।
नागपंचमी के दिन शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ देखने का मतलब है किआपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और रुके हुए कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे।
नाग पंचमी के दिन यदि आपको अचानक कहीं सांप दिख जाए तो समझें भगवान शिव की कृपा आप पर बरसने वाली है।