Mar 31, 2025
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कुछ चीजों को गलती से भी नहीं देखना चाहिए। क्योंकि, इन चीजों को देखना अशुभ माना जाता है।
Source: freepik
Source: freepik
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही झूठे या खाली बर्तन नहीं देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में गरीबी आती है और खाने-पीने की कमी हो सकती है।
Source: freepik
अक्सर लोग सुबह उठते ही घड़ी देखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घड़ी बंद है, तो उसे तुरंत हटा दें। सुबह उठते ही बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए। इससे दिन भर कामों में रुकावट आ सकती है।
Source: freepik
सुबह उठते ही अपनी या किसी और की परछाई देखने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से दिनभर के काम बिगड़ सकते हैं
Source: freepik
बहुत से लोग सुबह उठते ही आईने में अपना चेहरा देखना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। यह नेगेटिव एनर्जी को बढ़ा सकता है।
Source: freepik
सुबह उठते ही झाड़ू या कूड़ेदान देखने से भी बचना चाहिए। वास्तु के अनसुार, सुबह उठते ही झाड़ू और कूड़ेदान देखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
Source: freepik
चैत्र नवरात्रि में राशि अनुसार देवी दुर्गा को अर्पित करें ये चीजें, धन लाभ के बनते हैं योग